भरतपुर , मार्च 20 -- राजस्थान में करौली के गंगापुरसिटी के उदेई मोड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा की गयी गोलीबारी से लोगों में भय व्याप्त हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि काली स्कॉर्पियो में आये कुछ युवकों ने दो चक्र गोलियां चलायी। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी। पुलिस ने घटना स्थल से गोली का एक खाली खोल बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए शुक्रवार को पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित