प्रयागराज , जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगत तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में अनूठे भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क पौधे वितरित किए गए। प्रयागराज की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के मुताबिक जिस तरह से धार्मिक पर्वों पर अन्न क्षेत्र और भंडारे चलाए जाते हैं,ठीक उसी तर्ज पर यह पौधों का भंडारा आयोजित किया गया है। उनका कहना है कि जब मंदिर के महंत से कोई श्रद्धालु पौधा प्राप्त करता है,तो उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है। श्रद्धालुओं को बेल, शमी और तुलसी के पौधे वितरित दिया गया। इसके बाद श्रद्धालु उस पौधे की अच्छे ढंग से देखरेख भी करते हैं,श्री बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी महंत बलवीर गिरी के मुताबिक सावन का महीना शुरू होने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित