मुंबई , मार्च 23 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपये में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया और पहली बार 94 रुपये प्रति डॉलर से ज्यादा टूटने के बाद यह लगभग स्थिर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस पर 64.50 पैसे टूटकर 93.5350 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 31.25 पैसे और गिरकर 93.8475 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। शाम चार बजे के आसपास यह 94.1125 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी, लेकिन इसके बाद रिजर्व बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से हस्तक्षेप किया।
अचानक डॉलर की बिकवाली बढ़ने से भारतीय मुद्रा तेजी से 93.37 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। अंत में यह 0.50 पैसे की बढ़त में 93.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
भारतीय मुद्रा पहली बार 94 रुपये प्रति डॉलर से नीचे उतरी है। बीच कारोबार में 94.1125 रुपये प्रति डॉलर इसका अबतक का सबसे निचला स्तर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित