मुंबई , मई 04 -- राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सानिल शेट्टी के नेतृत्व में 'फैंटम स्टार्स' ने रविवार को बेसाइड स्पिनर्स टीटीसी को 14-8 से हराकर बटरफ्लाई टेबल टेनिस सुपर लीग (टीटीएसएल) महाराष्ट्र 2026 का खिताब बरकरार रखा।
खार जिमखाना में खेले गए फाइनल मुकाबले में सानिल शेट्टी ने पुरुष एकल में जश मोदी को 3-0 से हराया और बाद में श्रुति अमृत के साथ मिश्रित युगल में भी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ विजेता टीम को 3.5 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। इससे पहले सेमीफाइनल में फैंटम स्टार्स ने मुंबई मोजार्ट को रोमांचक मुकाबले में 14-11 से मात दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित