लखनऊ , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखौटे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

पार्टी नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियां बाहरी दबाव में तय की जा रही हैं, जिसका असर देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

सामाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "कॉन्प्रोमाइज्ड" हैं और कथित रूप से एपस्टीन फाइल के दबाव में ट्रेड डील की गई है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के समझौतों से भारत के किसानों को बड़ा नुकसान होगा। अतुल प्रधान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित