देहरादून , अक्टूबर 28 -- उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने राज्य सरकार के अनुपूरक बजट 2026-27 में महिलाओं से जुड़े प्रावधानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधान इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार महिलाओं की आवश्यकताओं और उनके योगदान को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठा रही है।
श्रीमती रावत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल नारों से नहीं, बल्कि अवसरों के विस्तार और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल देने से सुनिश्चित होता है। चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को नई पहचान देने का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित