टिहरी, अक्टूबर, 30 -- त्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के बछेलीखाल बाजार में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक कपड़ा व्यापारी की दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। भीषण अग्निकांड में दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है, जब बाजार की सभी दुकानें बंद थीं। इसी दौरान एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े रखे होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग को बाजार की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित