मऊ , अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बच्चों को भरकर स्कूल जा रही स्कूल बस सड़क किनारे एक सुखी नहर में पलट गई हालांकि इस दुर्घटना में केवल दो बच्चे मामूली रूप से घायल हुए बाकी सुरक्षित निकाल लिए गए।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह एक बस लगभग 30 स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। तभी रानीपुर थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि जहां बस पलटी थी वहां नहर थी लेकिन नहर सुखी होने के वजह से विशेष नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में तत्काल बच्चों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में रिया यादव (13) व सृष्टि राजभर (6) मामूली रूप से घायल हो गए। जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित