पटना, सितंबर 30 -- िहार में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री की सरकार ने एक और बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत अब मॉडल स्कूलों में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को अलग-अलग विषय का युनिट टेस्ट लिया जायेगा।इस यूनिट टेस्ट का शिक्षक द्वारा मुल्यांकन कर प्रत्येक सप्ताह शनिवार के दिन परिणाम भी जारी किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मॉडल स्कूल के लिए विद्यालयों में खेल कैलेंडर का अनुपालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री का संकल्प सात निश्चय-3 उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य के तहत राज्य में खोले गये 700 मॉडल स्कूल यानि सरस्वती विद्या निकेतन में इच्छुक छात्रों को जेईई व नीट की निःशुल्क तैयारी की जा रही है। इसके अलावा ई-शिक्षाकोष पर सरस्वती विद्या निकेतन यानि आदर्श विद्यालय द्वारा प्रत्येक दिन भी रिपोर्टिंग की जा रही है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास करवाया जा रहा है। इससे बच्चों को अब श्रेष्ठ विधाओं के साथ हाईटेक शिक्षा के जरिये उज्जवल भविष्य के निर्माण में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित