भरतपुर , अगस्त 02 -- राजस्थान में भरतपुर के चौबुर्जा पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को सुजान गंगा नहर में कूदी एक महिला की दो बच्चों की सूझबूझ और पुलिकसर्मियों की तत्परता से जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पति के शराब पीने और मारपीट से तंग आकर महिला गंगा नहर पहुंची और उसने सुजान गंगा नहर में छलांग लगा दी। इस घटना को दो बच्चों ने देख लिया और 50 मीटर दूर चौबुर्जा पुलिस चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी बिना देरी किए रस्सी लेकर नहर की तरफ दौड़ पड़े। नहर में महिला की तरफ फेंकी गई रस्सी को महिला ने मजबूती से पकड़ लिया। उसी दौरान वहां से गुजर रही बिजली विभाग की गाड़ी से लंबी नसैनी (सीढ़ी) को एक युवक के साथ नहर में उतारा गया। जिसकी मदद से महिला नहर से बाहर आने में कामयाब रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित