बक्सर/आरा , मार्च 25 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ऐलान किया कि बक्सर जेल परिसर में स्थित भगवान विष्णु के पांचवें अवतार बटुक वामन भगवान के मंदिर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा और इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले के किला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पटना के बाद अब कोइलवर से बक्सर तक मैरिन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। बक्सर में हाल ही में सीमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है और यहां देश का सबसे बड़ा कोल्ड ड्रिंक बॉटलिंग प्लांट भी स्थापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित