भरतपुर , अप्रैल 06 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई में सोमवार को आशा सहयोगियों ने अपने पिछले पांच महीनों से लंबित भुगतान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई ब्लॉक की इन आशा सहयोगियों ने अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक का मानदेय और बकाये भुगतान दिलाने की माँग करते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बकाया भुगतान जल्द जारी नहीं किया गया तो उन्हें अपने कार्य को सुचारू रखने में कठिनाई होगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि उन्हें आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी का सामना करने के साथ मानदेय के अभाव में परिवारों का पालन-पोषण और दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित