संत कबीर नगर , मई 28 -- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में बकरीद पर्व के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो या पोस्ट साझा न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर की विशेष टीम द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी की जा रही थी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या शेयर करने वालों के खिलाफ संत कबीर नगर पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित