नयी दिल्ली , जून 25 -- बंधन ग्रुप की जीवन बीमा कंपनी बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने 'बंधन बंधु' नाम से एक एआई आधारि चैटबॉट पेश किया है।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इससे ग्राहक जीवन बीमा को बेहतर ढंग से समझ पायेंगे और उसकी वेबसाइट पर उत्पाद देखते समय उनके सवालों के जवाब तुरंत मिल जाया करेंगे। उसका कहना है कि कई बार ग्राहकों के लिए जीवन बीमा खरीदने का फैसला करना मुश्किल होता है। कोई भी फैसला लेने से पहले वे प्रीमियम, कवरेज, पात्रता, फायदों और पॉलिसी की शर्तों के बारे में स्पष्ट जानकारी चाहते हैं।

बंधन लाइफ इंश्योरेंस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 'बंधन बंधु' एक डिजिटल गाइड के तौर पर काम करता है, जो उत्पाद समझने और अपने भविष्य की सुरक्षा के बारे में सही फैसले लेने में मदद करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित