रतलाम , जनवरी 28 -- मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दो दिन पूर्व बंदूक की दुकान में हुए धमाके में घायल दुकान मालिक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इंदौर रेफर किया गया था। तीन गंभीर घायलों का इलाज जारी है।
दो दिन पूर्व 26 जनवरी को दोपहर चार बजे शहर के व्यस्त क्षेत्र चांदनी चौक में एक बंदूक की दुकान में वेल्डिंग के दौरान चिंगारी उड़ने से विस्फोट हो गया था। इस दौरान दुकान के अंदर मौजूद दुकान मालिक यूसुफ अली (58) के अलावा नाजिम (32), शेख रफीकुद्दीन (35) तथा ग्राहक संदीप पाटीदार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। धमाका इतना भयानक था कि आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया था। घायल लोग जलते हुए रोड पर दौड़ लगा रहे थे। रहवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत इंदौर रेफर कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित