अलवर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में अलवर शहर के समीप बल्लाना गांव में शनिवार को बंदरों के उत्पात से टूटे बिजली के तारों की चपेट में आने से एक बालक झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक कायरब (दो) घर के आंगन में खेल रहा था तभी घर में छत के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को बंदरों ने तोड़ दिया जिससे तार टूटकर बालक के पास गिरा। बालक ने बिजली के तारों को पकड़ लिया इससे बालक गंभीर रूप से झुलस गया।

सूत्रों ने बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां आई और उसे बिजली के तारों से दूर हटाया। अब बालक का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित