करीमनगर , जुलाई 15 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को तेलंगाना के सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की आखिरी यानि तरीख 24 जुलाई तक यदि किसी ने इसे जमा नहीं किया तो उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया जायेगा।
श्री संजय ने करीमनगर दौरे के दौरान चैतन्यपुरी स्थित साधना विद्यालय में अपना गणना प्रपत्र भरने के बाद उसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया।
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि इस प्रक्रिया में देरी न करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका और उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। उन्होंने जोर दिया कि सिर्फ मतदाता पहचान पत्र का होना पर्याप्त नहीं था, मतदाता सूची में नाम भी आना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित