फगवाड़ा , सितंबर 20 -- पंजाब के बंगा क्षेत्र में रहने वाले पश्चिम बंगाल के प्रवासी खेत मजदूर मधु ने सिक्किम सरकार की गणेश चतुर्थी बंपर लॉटरी में तीन करोड़ रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है।
मधु ने रविवार को बताया कि वह रोजी-रोटी की तलाश में बंगा आया था और कृषि मजदूर के रूप में काम करता था। उसने बंगा के सहोता लॉटरी स्टॉल से ड्रा निकलने से करीब एक घंटे पहले टिकट खरीदा था। ड्रा के परिणाम सामने आने के बाद उसे अपने टिकट पर तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार निकलने की जानकारी मिली। लॉटरी जीतने की खबर से मधु के परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र में भी उसकी किस्मत बदलने की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित