कोलकाता , अक्टूबर 08 -- पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा को अधिक हरा-भरा, साफ़-सुथरा और समुदाय से जुड़ा बनाने के लिए एक नयी प्रतियोगिता के सिलसिले में 'ग्रीन दुर्गा पूजा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026' शुरू किया है।
राज्य सरकार ने इसके लिए कचरे को अलग-अलग करने, पर्यावरण के अनुकूल चीज़ों के इस्तेमाल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को मुख्य आधार बनाया है। शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने गुरुवार को इन पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने राज्यभर की पूजा कमेटियों से अपील की कि वे इस त्योहार को सिर्फ़ व्यक्तिगत कोशिशों तक सीमित न रखकर पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी निभाने का ज़रिया बनाएं।
सुश्री पॉल ने सॉल्ट लेक के नगरयन भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम चाहते हैं कि देवी की पूजा एक ऐसा सामाजिक आंदोलन बने जिसमें सभी शामिल हों, जो पर्यावरण के अनुकूल हो और नागरिकों पर केंद्रित हो।"ये पुरस्कार 'राज्य शहरी विकास एजेंसी' (एसयूडीए) के ज़रिए आयोजित किए जाएंगे। इसमें पूजा समितियों को चार श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा-बेस्ट ग्रीन पूजा, बेस्ट क्लीन एंड वेस्ट-स्मार्ट पूजा, बेस्ट अवेयरनेस इनिशिएटिव और कम्युनिटी एंगेजमेंट अवॉर्ड (सामुदायिक भागीदारी पुरस्कार)।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित