कोलकाता , जून 22 -- पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता के पास कल्याणी में दूसरा हवाईअड्डा स्थापित करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में भी नये हवाईअड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा है।
वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में सोमवार को राज्य का बजट पेश करते हुए इस वित्तीय वर्ष के लिए हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे और संबंधित विकास कार्यों में सहायता के लिए विमानन क्षेत्र के लिये दस करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। श्री दासगुप्ता ने कहा कि प्रस्तावित कल्याणी हवाई अड्डे के लिए लगभग 1,000 से 1,500 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इसकी योजना कोलकाता महानगरीय क्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित