समस्तीपुर , अप्रैल 30 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी बंगाल चुनाव मे प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना कर इतिहास रचेगी।
श्री राय आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि विकास के भागीरथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर बंगाल के लोगों ने चुनाव मे जिस तरह से भरोसा जताया है, उससे स्पष्ट है कि वहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित