कोलकाता , अगस्त 15 -- मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
श्री अधिकारी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा , "प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 का विजन देखा है और उस सपने को हकीकत में बदलने के लिए पश्चिम बंगाल मुख्य प्रेरक शक्तियों में से एक होगा।" गौरतलब है कि श्री अधिकारी का यह संबोधन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 20 वर्षों में पहली बार पश्चिम बंगाल के किसी मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को सीधे संबोधित किया है। इससे पहले ऐसा संबोधन तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने 2006 में किया था।
श्री अधिकारी ने आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी, जिनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, खुदीराम बोस, मातंगिनी हाजरा, प्रीतिलता वाडेदार और बिनॉय, बादल और दिनेश की क्रांतिकारी तिकड़ी शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित