भरतपुर , अगस्त 29 -- राजस्थान में धौलपुर से पश्चिम बंगाल स्थित अपनी बटालियन के लिए रवाना हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान के रास्ते मे लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सीआरपीएफ जवान भूपेंद्र सिंह गुर्जर का परिवार वर्तमान में धौलपुर की मोहन कॉलोनी में रहता है। वह छुट्टी पूरी करके 24 अगस्त की शाम उत्कल एक्सप्रेस से ड्यूटी के लिए निकला था। 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे परिजनों से उसकी आखिरी बार फोन पर बात हुई, तब उसने जल्द ही बटालियन पहुंचने की बात कही थी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसका मोबाइल बंद है। शनिवार तक वह अपनी 184वीं बटालियन, झारग्राम नहीं पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित