नयी दिल्ली , अगस्त 16 -- युवा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के आबांकुरा में अब्दुल माफ़ीक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

युवा कांग्रेस ने रविवार को कहा कि अब्दुल माफ़ीक के बेटे अब्दुल हफ़ीज़ (25) सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति के मुद्दे को लेकर बांकुरा गए थे। इसी दौरान भीड़ ने उस पर हमला किया जिसमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 15 अगस्त को बर्धमान में उनकी मौत हो गई।

संगठन ने कहा कि परिवार के अनुसार, अब्दुल माफ़ीक को बेहतर इलाज के लिए बांकुरा से बाहर ले जाने से दो दिनों तक रोका गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बर्धमान ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

युवा कांग्रेस ने कहा कि उसकी टीम हफ़ीज़ और उनके परिवार के साथ है और उन्हें कानूनी सहायता दी जा रही है। संगठन ने हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी, भीड़ की भूमिका की जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मामले पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित