हेमंत जैकबपांडुआ (पश्चिम बंगाल) , अक्टूबर 04 -- पश्चिम बंगाल सिमलागढ़ गांव की महिलाओं के एक समूह ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत मिली राशि की बचत कर गांव में पहली दुर्गा पूजा का आयोजन किया है।

ये महिलाएं वर्षों से पड़ोसी गांवों में होने वाली दुर्गा पूजा समारोहों को हसरत की निगाह से देखती थीं। हुगली जिले के इस प्रखंड स्थित गांव में उनके मन में इस त्योहार को मनाने की दबी अतृप्त इच्छा मगर वर्षों से पल रही थी।

इस वर्ष गृहणियों के एक समूह ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत मिली राशि की बचत कर गांव में पहली दुर्गा पूजा का आयोजन कर उस पुराने सपने को हकीकत में बदल दिया है। मातृशक्ति समिति की सदस्य ये महिलाएं पारंपरिक रूप से हर वर्ष काली पूजा का आयोजन करती रही हैं, लेकिन अपने गांव में दुर्गा पूजा का न होना उन्हें निराश करता रहता था। जून से अन्नापूर्णा भंडार योजना के तहत पैसे मिलने शुरू होने के बाद स्थिति बदल गयी।

समिति की सदस्यों ने सामूहिक रूप से घरेलू जरूरतों पर खर्च करने के बजाय पूरी राशि को अलग रखने और अपनी बचत का उपयोग दुर्गा पूजा आयोजित करने के खर्चों को पूरा करने के लिए करने का निर्णय लिया।

पूजा समिति की सदस्य कनिका मंडल ने कहा, "हम वर्ष काली पूजा मनाते हैं, लेकिन दुर्गा पूजा पड़ोसी गांव में होती है। हम अपने गांव में ही दुर्गा पूजा आयोजित करना चाहते थे, लेकिन हमारे पास धन नहीं था। हम सब गृहणियां हैं।"एक अन्य सदस्य मुक्ति हलदर ने कहा, "जैसे ही हमें जून से अन्नापूर्णा भंडार का पैसा मिलने लगा, हमने सर्वसम्मति से इसे अपने व्यक्तिगत पारिवारिक खर्चों पर न लगाकर पूरी राशि दुर्गा पूजा के लिए बचाने का फैसला किया।"महिलाओं ने हाल ही में पारंपरिक खूंटी पूजा की, जो त्योहार की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इस अवसर को एक भावुक क्षण बताया।

एक अन्य सदस्य मृदुला बिस्वास ने कहा, "खूंटी पूजा हम सभी के लिए एक रोमांचक अनुभव था। पुजारी के मंत्रोच्चार, ढोल-ढाक की लयबद्ध थाप, शंखध्वनि और उलु ध्वनि के बीच खूंटी पूजा संपन्न हुई। अब हम अपने गांव में पहली बार दुर्गा पूजा मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"आयोजकों ने कहा कि उन्होंने पूजा का खर्च उठाने के लिए न तो सरकारी अनुदान मांगा है और न ही निवासियों या दूसरों से चंदा इकट्ठा किया है। उनके अनुसार, इस उत्सव का खर्च पूरी तरह से अन्नापूर्णा भंडार के भुगतानों से बचाये गये पैसों से उठाया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि वे समृद्ध बंगाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित