कोलकाता , मार्च 08 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को शहर के मुख्य केंद्र धर्मतला में धरना मंच से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। चल रहे एसआईआर विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि पूर्व राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला गया था।

धरना प्रदर्शन में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाता सूची से नाम हटाकर चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र के नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा, "वे चुनाव होने से पहले ही चुनाव करा रहे हैं। प्रधानमंत्री से कहिए कि वे इस्तीफा दें।"मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार लोगों को उनके मताधिकार से वंचित नहीं होने देगी। सुश्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया का इस्तेमाल मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नाम हटाने के लिए किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित