ढाका , फरवरी 21 -- बंगलादेश के कुश्तिया जिले में शनिवार को लिक्विड गैस टैंकर और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जिले के पुलिस अधिकारी मोहम्मद अबू ओबैद ने बताया कि यह भीषण हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 14:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा में सवार चालक समेत चार मुसाफिरों की मौत हो गयी। इनमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित