नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- भारत ने कहा है कि वह बंगलादेश के साथ सकारात्मक , रचनात्मक और संबंधों को आगे बढाने वाला दृष्टिकोण रखता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में बंगलादेश के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा,"बंगलादेश के बारे में हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक, रचनात्मक और संबंधों को आगे बढाने वाला है जिसमें परस्पर विकास और समृद्धि के लिए लोगों पर ध्यान केन्द्रित है । हम बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ अपनी चर्चाओं के दौरान इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हैं।"भारत में निर्वासित जीवन जी रही बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी मामला है जिसमें कई कानूनी बारीकी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित