चटगांव , जून 21 -- मो. तौहीद हृदोय (नाबाद 61) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट पर 109 रनों का स्कोर बनाया। आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक कर नहीं खेल सके। मो. तौहीद हृदोय और रिशाद हुसैन को छोड़कर बंगलादेश के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े नहीं पहुंचा सके। एक समय में बंगलादेश ने मात्र 11 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय मो. तौहीद हृदोय ने पारी को संभालने का प्रयास किया और वह अंत तक टिके रहे। उन्होंने 51 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए टीम को निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 109 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। रिशाद हुसैन ने 14 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए (16) रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित