निशिन (जापान) , सितंबर 20 -- शेफाली वर्मा (नाबाद 100) की शतकीय पारी के बाद नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में बंगलादेश को रिकॉर्ड 114 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा।
196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 15.4 ओवरों में 81रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारत एशियाई खेलों में एक पदक और पक्का हो गया । दिलारा अख्तर ने बंगलादेश के लिए सर्वाधिक (27) रनों की पारी खेली। इसके अलावा शर्मीन अख्तर (10) और सुल्ताना खातुन ने (नाबाद 12) रन बनाये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये। श्री चरण को दो विकेट मिले। क्रांति गौड़ और श्रेयांक पाटिल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित