ढाका , मई 11 -- बंगलादेश के खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय क्रिकट टीम के आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप से हटने की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के बंगलादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को आईपीएल 2026 टीम से हटाने और बाद में आईसीसी से बंगलादेश के मैच श्रीलंका में कराने के लिए कहने के बाद, बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टी-20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया।

आईसीसी ने बीसीबी अनुरोध नहीं माना और आखिरकार ग्लोबल टूर्नामेंट के लिए उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित