नयी दिल्ली , नवम्बर 03 -- भारत ने कहा है कि वह बंगलादेश के घटनाक्रमों पर निरंतर नजर रखे हुए है और उसके साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंधों की दिशा में काम करने का इच्छुक है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में बंगलादेश के घटनाक्रमों और भारत-बंगलादेश संबंधों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में यह बात कही। बंगलादेश के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा अभी तक नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत की ओर से उन्हें पहले ही निमंत्रण दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित