दुबई , फरवरी 28 -- महिला टी-20 विश्व कप वैश्विक क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करने वाली बंगलादेश की बल्लेबाज सोभना मोस्तारी को जनवरी 2026 के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
बंगलादेश की इस बल्लेबाज को आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस और अमेरिकन लेफ्ट-आर्म पेसर तारा नोरिस के साथ नॉमिनी किया गया था। पिछले महीने वैश्विक क्वालिफायर में मोस्तारी ने पहले छह मैचों में 45.80 के एवरेज और 145.85 के स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए थे। उन्होंने टीम को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।
बंगलादेश ने जून और जुलाई में थाईलैंड पर 39 रन की जीत के साथ इस बड़े प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित