राजशाही , अप्रैल 20 -- शर्मिन अख्तर (86) और शोभना मोस्तारी (रिटायर हर्ट, एक विकेट और 41 रन) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश की महिला टीम ने सोमवार को पहले एकदिवसीय मुकबाले में श्रीलंका की टीम को नौ गेंदें शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बंगलादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।
आज यहां श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने इमेशा दुलानी (52), हंसिमा करुणरत्ने (54), कविशा दिलहारी (30), कप्तान हसिनी परेरा (27) और कौशिनी नुथ्यंगना (18) रन के योगदान से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 205 रनों का स्कोर बनाया। श्रीलंका के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बंगलादेश के लिए रितु मोनी ने तीन विकेट लिये। नाहिदा अख्तर को दो विकेट मिले। मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, राबेया खान और शोभना मोस्तरी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित