नयी दिल्ली , सितम्बर 18 -- भारत ने बंगलादेश की बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की भारत के साथ पूर्ववर्ती सरकार के समय किये गये समझौतों की समीक्षा करने की रिपोर्टों पर सधी हुई प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि अभी उसे आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है और भारत अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को इन रिपोर्टों के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में यह बात कही।
उनसे पूछा गया था कि इस तरह की रिपोर्ट आई हैं कि बंगलादेश में बीएनपी सरकार ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में भारत के साथ किये गये सौ से अधिक समझौतों की समीक्षा करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित