काबुल , अक्टूबर 12 -- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कहा है कि आगामी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) में बची हुई दो फ्रैंचाइजी जगहों को भरने के लिए पांच पार्टियों दिलचस्पी दिखा रही हैं। इन पार्टियों में एक अफगानिस्तान से है और बाकी भारत और दूसरे बाजारों हैं। एसीबी ने पांच टीमों वाले टूर्नामेंट को शुरू करने की योजना के तहत पहले ही तीन मालिकों को तय कर लिया है। उन्हें भरोसा है यह लीग फिर से शुरु होगी।

पहला सीजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा, लेकिन एसीबी ने भविष्य में लीग को किसी दूसरी जगह ले जाने का विकल्प खुला रखा है। हालाँकि, ऐसी खबरें थीं कि एपीएल को टाला जा सकता है क्योंकि एसीबी को टूर्नामेंट के लिए पार्टियाँ खोजने में मुश्किल हो रही थी। यह टूर्नामेंट 2018 में पहले सीजन के बाद फिर से शुरू होने वाला है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एसीबी के चीफ एग्ज़िक्यूटिव नसीब खान ने बची हुई दो फ़्रैंचाइजी जगहों के लिए इच्छुक पार्टियों के न मिलने की वजह से टूर्नामेंट को टालने की संभावनाओं को खारिज कर दिया।

नसीब ने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) योजना के मुताबिक एपीएल आयोजित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जैसा कि सभी जानते हैं, यह लीग काफी समय बाद फिर से शुरू हो रही है, इसलिए हमने अपने कमर्शियल पार्टनर और फ़्रैंचाइज़ी चुनने में बहुत सोच-समझकर और रणनीतिक तरीक़े से काम किया है। एसीबी अपने व्यवसायिक साझीदार के साथ मिलकर इन पार्टियों के संपर्क में है और हम बाकी दो फ़्रैंचाइज़ी एग्रीमेंट को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित