पेरिस , अक्टूबर 22 -- फ्रांस में शमोंडा वायरस से मानव संक्रमण का पहला दर्ज मामला सामने आया है जिसके पीड़ित की मौत हो गयी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने यह जानकारी दी।

श्री टेड्रोस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी, जिसके कारण उसके संक्रमित होने और गंभीर बीमारी का खतरा अधिक था। उन्होंने मरीज के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शमोंडा वायरस मुख्य रूप से मवेशियों, भेड़, बकरियों और घोड़ों जैसे जानवरों को प्रभावित करता है। माना जाता है कि यह वायरस छोटे मक्खीनुमा कीट मिज के काटने से जानवरों में फैलता है , हालांकि इसके संक्रमण के तरीकों को पूरी तरह समझने के लिए और अध्ययन की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित फ्रांसीसी मरीज ऐसे क्षेत्र में रहता था, जहां जानवरों में शमोंडा वायरस फैल रहा था और क्यूलिकोइड्स प्रजाति के मिज कीट भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित