, July 23 -- पेरिस, 23 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा है कि दूसरे देशों की ओर से चुनावों में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसके लिए सज़ा के नियम और कड़े किये जाएंगे।
श्री नुनेज़ ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, "आज सुबह मैंने मंत्री परिषद् के समक्ष एक विधेयक पेश किया, उसमें जेल की सज़ा को एक साल से बढ़ाकर तीन साल और जुर्माने को 15,000 यूरो से बढ़ाकर 45,000 यूरो (51,300 डॉलर) करने का प्रस्ताव है।"उन्होंने कहा कि वह एक स्वतंत्र आयोग बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जिसका काम चुनावी प्रक्रिया में विदेशी दखल के मामलों के बारे में जनता को जानकारी देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित