पेरिस , जून 28 -- फ्रांस के नैन्सी शहर के पास एक नागरिक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गयी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टॉमब्लेन हवाई अड्डे के समीप यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें स्काईडाइवर सवार थे जो एक प्रशिक्षण उड़ान पर थे।
यह विमान पहली बार पैराशूट जंप करने वाले सत्र के तहत लोगों को लेकर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल टीमों और बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मियों सहित आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित