नीस , मई 12 -- फ्रांस के नीस शहर में सोमवार को हुयी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

रिवेरा शहर के मेयर ने बताया कि यह घटना नशीले पदार्थो से जुड़ी थी।

दक्षिण-पूर्वी आल्प्स-मैरीटाइम्स विभाग के प्रशासन ने बताया, "गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई, तीन लोगों को हल्की चोटें आईं और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।"नीस के मेयर एरिक सियोटी ने बताया कि गोलीबारी 'प्लेस डेस अमैरिलिस' में हुई। यह मौलिन्स जिले का एक चौक है, जो नशीले पदार्थो से जुड़े अपराधों के लिए बदनाम है। उन्होंने नशीले पदार्थो के खिलाफ जंग छेड़ने का आह्वान किया और अमैरिलिस इलाके में एक पुलिस चौकी स्थापित करने का सुझाव दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित