नयी दिल्ली/सेंट-ओएन (फ्रांस) , मई 27 -- यूरोप की अग्रणी डिजिटल सेवा कंपनी इनेटम ने भारत की एआई प्रौद्योगिकी कंपनी आयोनोस के साथ रणनीतिक साझीदारी में 'इनेटम इंडिया' की स्थापना की घोषणा की है।
दोनों कंपनियों ने बुधवार को जारी एक साझा प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इनेटम इंडिया का उद्देश्य विशेष रूप से यूरोमेड क्षेत्र (फ्रांस, बेल्जियम), बढ़ते बाजारों (बुल्गारिया, पोलैंड और ब्रिटेन) में इनेटम की डिलीवरी क्षमताओं को मजबूत करना और उसकी अंतर्राष्ट्रीय विकास यात्रा को समर्थन देना है। विशेष रूप से एआई क्षेत्र में शीर्ष तकनीकी प्रतिभाओं तक पहुंच बनायी जायेगी और विस्तार की क्षमता बढ़ाकर व्यवसाय के विकास को गति दी जायेगी।
यह मॉडल इनेटम को व्यवसाय विकास और डिलीवरी क्षमता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में सक्षम बनाता है। समूह जितने अधिक नये अनुबंध हासिल करेगा, भारत स्थित उसकी इकाई उतनी ही प्रभावी ढंग से उसके लिए काम कर सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित