, Oct. 8 -- माॅस्को, 08 अक्टूबर (स्पूतनिक/वार्ता) फ्रांस की आधी से अधिक आबादी देश भर में सितंबर के अंत से जारी उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करती है।

एलाबे कंपनी द्वारा बुधवार को कराए गये एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। सर्वेक्षण कंपनी ने कहा, "फ्रांस के 55 प्रतिशत लोग उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। इनमें 26 प्रतिशत पूरी तरह उनका समर्थन करते हैं, जबकि 29 प्रतिशत प्रदर्शनकारियों की चिंताओं को साझा करते हैं।"वहीं, 35 प्रतिशत लोगों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शनों का विरोध किया, जबकि 10 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। विशेष रूप से, विद्यार्थियों के माता-पिता में 71 प्रतिशत ने इन प्रदर्शनों का समर्थन किया।

फ्रांस के 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि विद्यार्थियों की मांगें जायज हैं, लेकिन 55 प्रतिशत लोगों का कहना है कि अब इन प्रदर्शनों को समाप्त कर देना चाहिए। इसके अलावा, सर्वेक्षण में शामिल 89 प्रतिशत लोगों ने प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था लागू करने वाले अधिकारियों और स्कूल कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा की निंदा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित