पेरिस , जुलाई 13 -- फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने सोमवार को कहा कि यहां के समीपवर्ती फॉन्टेनब्लू जंगल इलाके में भीषण आग लगने के बाद लगभग 900 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
मुख्य रूप से जंगल से सटे रिहायशी इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और अब तक किसी के हताहत होने या घरों को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं है।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम को लगी आग ने लगभग 800 हेक्टेयर जंगल को जलाकर राख कर दिया है जो पूरे वन क्षेत्र का लगभग पांच प्रतिशत हिस्सा है। श्री नुनेज़ ने इस आग को असाधारण एवं अभूतपूर्व बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित