नयी दिल्ली , जून 01 -- स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने सोमवार को श्रीलंका में फॉक्सवैगन ब्रांड के प्रवेश की घोषणा की।

पड़ोसी देश में वितरण के लिए उसने कॉन्टिनेंटल कार्स एंड कमर्शियल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। शुरुआती चरण में कंपनी श्रीलंका में फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टस सेडान उतारेगी। ये मॉडल यूरोपीय गुणवत्ता वाले और मजबूत सुरक्षा मानकों से लैस हैं।

दोनों मॉडलों का निर्माण पुणे स्थित अत्याधुनिक चाकन प्लांट में किया जाता है, जहां से इन्हें दुनिया भर के बाजारों में निर्यात किया जाता है। यह कंपनी की "भारत और दुनिया के लिए भारत में निर्माण" रणनीति की मजबूती को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित