भरतपुर , अगस्त 24 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के मचकुंड के पास राजस्थान एक्सप्लोसिव एंड केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री परिसर में रविवार देर रात एक बार फिर तेंदुआ दिखने से फैक्ट्री कर्मचारियों और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गयी।

फैक्ट्री सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। देर रात फैक्ट्री के पास तेंदुआ दिखाई दिया, जिसका कमरे में मौजूद कुछ लोगों ने वीडियाे बना लिया। आज जैसे ही तेंदुए का वीडियो सामने आया तो लोगों में दहशत और बढ़ गई।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए ने एक गाय पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित