न्यूयॉर्क , जुलाई 13 -- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा है कि हर देश को फुटबॉल के सबसे बड़े आयोजन में खेलने का मौका मिलना चाहिए, इसी को देखते हुए फीफा इस टूर्नामेंट के बाद पुरुषों के विश्व कप को 64 टीमों तक विस्तारित करने पर चर्चा करेगा।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होने वाला 2026 विश्व कप पहला ऐसा विश्व कप है जिसमें 48 टीमें भाग ले रही है जबकि पहले इसमें 32 टीमें थीं, और भविष्य में टीमों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित