वॉशिंगटन , जून 05 -- अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित फुटबॉल महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले से पहले कोलंबिया की मशहूर गायिका शकीरा टूर्नामेंट का नया गाना 'दाई दाई' पेश करेगी।

शकीरा ने 15 साल पहले 2010 में फीफा विश्वकप के लिए 'वाका वाका' गाना पेश किया था था। शकीरा अब इस वैश्विक टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से पहले अपना नया गाना 'दाई दाई' पेश करेंगी। इस टूर्नामेंट का आधिकारिक गाना, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले 11 जून को मैक्सिको सिटी में उद्घाटन समारोह के दौरान पेश किया जाएगा। यह गीत नाइजीरियाई गायक बुर्ना बॉय के साथ मिलकर तैयार किया गया है और इसे टूर्नामेंट का आधिकारिक गसपस बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित