लॉस एंजिल्स , जून 22 -- फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप जी में ईरान और बेल्जियम के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला गोलराहित ड्रा रहा।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन बेल्जियम ने खेल में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा, 66वें मिनट में नाथन नगोय को रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ एक अंक हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

मैच के दौरान बेल्जियम अधिक आक्रामक दिखा। वहीं ईरान के गोलकीपर ने शानदार बचाव किये।अलीरेज़ा बेइरानवंद ने शानदार बचाव करके ईरान को मैच में बनाये रखा इनमें से सबसे बेहतरीन बचाव वह था जब उन्होंने जमीन पर लेटे हुए मैक्सिम डी कुइपर के नजदीकी शॉट को रोकने के लिए हाथ बढ़ाया। उनके सामने, ईरान की रक्षा पंक्ति और मध्यक्षेत्र काफी चुस्त थे, जिससे खिलाड़ियों के बीच की जगह कम हो गई और केविन डी ब्रुइन जैसे खिलाड़ियों को खेल पर हावी होने का मौका नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित