जिनेवा , मई 14 -- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने विश्व कप 2026 से पहले अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए तीनों देशों के साथ एक संयुक्त मादक पदार्थ रोधी एजेंसी की पहल की घोषणा की है।
इस पहल के तहत अमेरिका की एंटी-डोपिंग एजेंसी (यूएसएडीए), स्पोर्ट इंटीग्रिटी कनाडा (एसआईसी) और मैक्सिकन नेशनल एंटी-डोपिंग ऑर्गनाइजेशन (मैक्स-नाडो) एक साथ मिलकर काम करेंगे। ये एजेंसी फीफा को टूर्नामेंट से पहले और प्रतियोगिता के दौरान परीक्षण में मदद करेगी।
इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें शामिल होंगी, इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप होगा और इसमें 16 होस्ट शहरों में काफी बड़ा परीक्षण और ऑपरेशनल प्रोग्राम शामिल होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित