मुंबई , मार्च 17 -- अभिनेत्री कृष्णा गौतम अपनी आने वाली फिल्म फॉरेस्ट रेंजर के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही हैं।
कृष्णा गौतम अपनी आने वाली फिल्म 'फॉरेस्ट रेंजर' के लिये ज़ोरदार तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसमें कृष्णा एक दमदार एक्शन रोल में नजर आएंगी। अपने किरदार को पूरी तरह वास्तविक और प्रभावशाली बनाने के लिए वह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रही हैं।
कृष्णा अपनी ट्रेनिंग सेशन्स में लंबे समय तक मेहनत कर रही हैं, जिसमें वे ताकत, फुर्ती और कॉम्बैट तकनीकों पर खास ध्यान दे रही हैं। उनका यह कठोर अभ्यास इस बात को दर्शाता है कि वह अपने किरदार के लिए कितनी समर्पित हैं और स्क्रीन पर एक दमदार एक्शन अवतार पेश करना चाहती हैं।
कृष्णा गौतम अपने ट्रेनिंग की कुछ झलकियां भी साझा कर रही हैं, जिससे फैंस को यह देखने का मौका मिल रहा है कि ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है।अपने किरदारों के साथ लगातार नए प्रयोग करने के लिए जानी जाने वाली कृष्णा, फॉरेस्ट रेंजर के जरिए एक्शन जॉनर को एक्सप्लोर करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के निर्माताओं का लक्ष्य इसे 2027 में रिलीज़ करने का है और इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी से दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ने लगा है। दर्शक कृष्णा गौतम को इस नए और दमदार अवतार में बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां वह अपने अभिनय का एक बिल्कुल अलग और प्रभावशाली पक्ष पेश करती नजर आएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित